UP violence: यूपी में दंगाइयों पर योगी का बड़ा एक्शन, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
AajTak
UP Violence: यूपी के विभिन्न शहरों में हुई पथराव की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सबसे ज्यादा 45 लोगों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है. प्रयागराज से 37, हाथरस से 20 और अंबेडकरनगर में 23 लोग पकड़े गए हैं. उत्तर प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर कल सीएम योगी ने हाईलेवल मीटिंग की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अपराधियों एवं शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शांतिप्रिय माहौल को जो भी खराब करने को कोशिश करे प्रशासन उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











