
UP STF ने मिर्जापुर में पकड़ा ठगी करने वाला अन्तर्राज्यीय गैंग, फर्जी वेबसाइट बनाकर देते थे फेक मार्कशीट
AajTak
UPSTF ने ऐसी गैंग को गिरफ्तार किया है जो पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करती थी. गैंग का सरगना और तीन सदस्य मिर्जापुर से पकड़े गए हैं. इनके पास से 23 फर्जी मार्कशीट भी बरामद की गई हैं. गैंग के दो सदस्य फरार हैं जिन्होंने आंध्रप्रदेश हायर एज्युकेशन बोर्ड की फेक वेबसाइट भी बनाई थी.
भारतीय डाक विभाग ( Post Office) में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का यूपी एसटीएफ (UP STF) ने पर्दाफाश किया है. एसटीएफ ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं गैंग के दो सदस्य फरार होने में कामयाब हो गए हैं. गैंग लोगों को ज्यादा अंको वाली मार्कशीट दिलाने और नौकरी लगवाने का वादा करता था. नौकरी दिलाने के नाम पर यह गैंग लोगों से एक लाख रुपये में सौदा करता था.
यूपी में इस समय पोस्ट ऑफिस में नौकरी के लिए मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया चल रही है. इसी का फायदा उठाने वाली एक अन्तर्राज्यीय गैंग को यूपी एसटीएफ ने दबोचा है. अन्तर्राज्यीय गैंग लोगों को फर्जी मार्कशीट दिलाने और डाक विभाग में ब्रान्च पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रान्च पोस्ट मास्टर के पद पर नौकरी दिलाने की बात करके ठगने का काम कर रही थी. यूपी एसटीएफ को कुछ समय से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने वाले गैंग के सक्रिय होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी.
गैंग को दबोचने के लिए एसटीएफ की अलग-अलग टीमें गैंग की तलाश में जुटी हुई थीं. वाराणसी एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार के नेतृत्व में भी एक टीम गठित की गई थी. जिसे सूचना मिली की जनपद मिर्जापुर में बुधवार को दोपहर 1 बजे डाकघर में नौकरी दिलाने वाला गैंग शहर थाना कोतवाली के प्रधान डाक घर पर आने वाला है. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची एसटीएफ ने इस अन्तर्राज्यीय गैंग को धर दबोचा. टीम ने गैंग के मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार किया हैं. वहीं गैंग के दो सदस्य फरार हो गए हैं.
यूपी एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि पोस्ट ऑफिस में चालू भर्ती प्रक्रिया में नौकरी दिलाने के नाम पर गैंग के सदस्यों ने यूपी में अपने नेटवर्क के जरिए संपर्क साध अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया. जिसके लिए उन्हें आन्ध्र प्रदेश ओपेन स्कूल सोसाइटी और बोर्ड ऑफ सेकण्डरी एजुकेशन आन्ध्र प्रदेश से हाईस्कूल की ज्यादा नंबर वाली मार्कशीट देने की बात भी कही.
बना दी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट
अभ्यार्थियों को भरोसा दिलाने के लिए गैंग के फरार सदस्य विवेक सिंह उर्फ सोनू और भूपेन्द्र सिंह ने आन्ध्र प्रदेश के एज्युकेशन बोर्ड की तरह दिखने वाली फर्जी वेबसाइट तैयार की. जिससे किसी को यह शक ना हो सके की उनको दी गई मार्कशीट फर्जी है. सभी से कहा गया कि वो लोग अपनी मार्कशीट को वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं. इसके एवज में गैंग ने नौकरी के लिए जाल में फंसने वालों से 1-1 लाख रुपए भी लिए.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









