UP School Reopen: माथे पर टीका, कैंपस में गुब्बारे, कोविड प्रोटोकॉल में ऐसे हुआ वेलकम
AajTak
School Reopen: यूपी में स्कूल खोलने के फैसले के साथ ही यह घोषणा भी की गई है स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और अगर कोविड की स्थिति बिगड़ती है तो स्कूल फिर से बंद हो सकते हैं. देखें- पहले दिन का नजारा...
कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ने के बाद एक तरफ जहां आम जनजीवन पटरी पर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेज भी खोल दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश में आज से प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिए गए और कोविड प्रोटोकाल के तहत पठन-पाठन का कार्य भी शुरू हो गया. तस्वीरों में देखिए- कैसे स्कूल में पहले दिन बच्चों का स्वागत किया गया. यहां स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने के साथ साथ उनकी सेहत को लेकर भी सजगता साफ नजर आई... इसी कड़ी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी तमाम प्राथमिक विद्यालय आज से खुल गए. तकरीबन 4 महीने से इन विद्यालयों में पठन-पाठन बंद था. आज जब पहले दिन स्कूल खुला तो साफ सफाई के साथ-साथ ही स्कूलों की विशेष सजावट भी की गई थी. प्रवेश द्वार में गुब्बारे लगाए गए थे, बच्चे अपने सजे हुए स्कूल को देखकर बहुत खुश नजर आए. स्कूल के शिक्षकों के अनुसार शासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पठन-पाठन का कार्य कराना है. अगर बच्चों की तादाद ज्यादा हो गई तो विद्यालय को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा.प्राथमिक विद्यालय,कुढ़कला,चंदौली के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पहले दिन स्कूल को पूरी तैयारी के साथ खोला गया. यहां बच्चों को सैनिटाइज किया गया और एंट्रेंस गेट पर ही फीवर चेक किया गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












