
UP School Reopen: कल से खुलेंगे 6 से 8वीं क्लास तक के स्कूल, अटेंडेंस नहीं होगी अनिवार्य
Zee News
यूपी में प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक की ऑफलाइन क्लासेज 23 अगस्त से शुरू हो जाएंगी. जबकि कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल 01 सितंबर से खोले जाएंगे. इस दौरान अटेंडेंस अनिवार्य नहीं होगी.
लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों से बंद 6th, 7th और 8th क्लास के स्कूल मंगलवार से खोल (UP School Reopen) दिए जाएंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसकी घोषणा करते हुए 4-4 घंटे की 2 शिफ्ट में क्लासेस चलाने के आदेश दिए हैं. सरकार द्वारा जारी इस आदेश में बताया गया कि 1 शिफ्ट के दौरान क्लास में सिर्फ 50% स्टूडेंट्स को ही बैठने की इजाजत मिलेगी. बाकी बचे 50% स्टूडेंट्स को दूसरी शिफ्ट में पढ़ाया जाएगा. पेरेंट्स के परमिशन लेटर मिलने के बाद ही बच्चे स्कूल में एंट्री कर पाएंगे. इसके साथह ही असेंबली को क्लासरूम में कराया जाएगा, और इंटरवल होने पर बच्चों को लंच भी क्लास के अंदर ही करना होगा. हालांकि जो पेरेंट्स अभी अपने बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते, उन बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी. यानी मंगलवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में पढ़ाई की जा सकेगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








