
UP School Reopen: अटेंडेंस नहीं होगी अनिवार्य, स्थिति बिगड़ने पर फिर बंद होंगे स्कूल
AajTak
UP School Reopen: प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक की ऑफलाइन क्लासेज़ 23 अगस्त से खुलेंगी जबकि कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल 01 सितंबर से खोले जाएंगे. शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीका अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन सितंबर तक इसके उपलब्ध होने की उम्मीद है.
UP School Reopen: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक की ऑफलाइन क्लासेज़ 23 अगस्त से खुलेंगी जबकि कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल 01 सितंबर से खोले जाएंगे. स्कूल खोलने के फैसले के साथ ही यह घोषणा भी की गई है स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और अगर कोविड की स्थिति बिगड़ती है तो स्कूल फिर से बंद हो सकते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












