
UP School, College Closed: 2 दिन बंद रहेंगे यूपी के स्कूल- कॉलेज, भारी बारिश की है चेतावनी
AajTak
UP School, College Closed: राज्य सरकार ने पहले रायबरेली और अमेठी में कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया था. मगर पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते सरकार ने अपने फैसले में संशोधन करते हुए राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज 2 दिन बंद रखने का आदेश दिया है.
UP School, College Closed: राज्य में भारी बारिश के खतरे को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज दो दिन, यानी 17 और 18 सितंबर को बंद कर दिए गए हैं. राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है क्योंकि कई सड़कों और क्षेत्रों में भारी जलभराव है. इसे देखते हुए राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थान लगातार तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रखे जाएंगे. #UPDATE | The schools and colleges in the state will remain closed for the next two days.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












