
UP Politics, Yogi: माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति का सफाया, योगी ऐसे बने 'बुलडोजर बाबा'
AajTak
2022 की ये जीत 2017 जैसी बड़ी है, लेकिन उससे काफी जुदा है. 2017 में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया तो इस बार डबल इंजन की किस्मत दांव पर थी. योगी आदित्यनाथ की साख दांव पर थी. 2017 में जीत के बाद सीएम चेहरे की तलाश थी तो वहीं इस बार सिर्फ और सिर्फ ताशपोशी का काम बाकी है. योगी आदित्यनाथ तैयार हैं लखनऊ का सिंहासन संभालने के लिए. बस तारीख का एलान होना है. पिछले कुछ सालों में योगी आदित्यनाथ ने राज्य से गुंडो-माफियाओं को सफाया किया, अवैध संपत्तियों का सफाया भी किया, 43 हजार से ज्यादा की गिरफ्तारी करायी और 5 साल में 25 माफियाओं पर कार्रवाई की. देखें आखिर, योगी कैसे बन गए 'बुलडोजर बाबा'.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











