
UP Politics: हाथ से गया कांग्रेस का स्टार प्रचारक! आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उनके आज दोपहर 3 बजे बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. ट्विटर पर लिखते हुए, आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र साझा करते हुए कहा कि आज, एक समय में, हम अपने महान गणराज्य के गठन का जश्न मना रहे हैं, मैं अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करता हूं, जय हिन्द'. देखिए यह एपिसोड.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










