
UP News: मुस्लिम ठेलेवाले के खिलाफ सब्जियों पर पेशाब करके बेचने का आरोप, Video वायरल
AajTak
UP News: बरेली में एक मुस्लिम ठेलेवाले पर पेशाब से गीली करके सब्जियां बेचने का आरोप लगा. हिंदू संगठन मंच की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी को सब्जियों पर पेशाब करते देखा गया.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मुस्लिम सब्जी विक्रेता ठेले पर रखी सब्जियों पर पेशाब करता दिख रहा है. इसे लेकर हिंदू संगठन मंच के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस ने सब्जीवाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मामला कैलाश अस्पताल के पास जनकपुरी का है. आईपीएस अफसर राहुल भाटी ने बताया कि हिन्दूवादी नेता दुर्गेश कुमार गुप्ता ने प्रेम नगर थाने में तहरीर दी कि शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे एक सब्जी विक्रेता ठेले पर रखी सब्जियों पर पेशाब करता पकड़ा गया. पूछने पर उसने अपना नाम शरीफ खां निवासी इज्जतनगर बताया. सब्जी विक्रेता ने पूछताछ में यह भी कहा कि वह हिंदू आबादी वाले इलाके में सब्जियां बेचता है.
अपने कृत्य पर सब्जीवाले ने माफी भी मांगी. सब्जी विक्रेता ने कहा कि आगे से वह ऐसा नहीं करेगा. उसने कहा कि मैं अपनी गलती मानता हूं. मुझे माफ कर दो.
दुर्गेश कुमार गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि इस सब्जी विक्रेता ने आम जनमानस के स्वास्थ्य को खराब करने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से ऐसा घृणित काम किया है, जिससे संक्रमण फैले और जीवन पर संकट आए. फरियादी के अलावा इस मामले में 4 लोगों ने बतौर गवाह अपना नाम लिखवाया है.
वही, शरीफ खां के परिवार के लोगों का कहना है कि वह पिछले 35 साल से सब्जी बेच रहे हैं. लेकिन उनका व्यवहार हमेशा अच्छा रहा है. हमने कभी उनके बारे में ऐसा कुछ नहीं सुना. हमें थाने से सूचना मिली की वह थाने में हैं. जब हम थाने पहुंचे तो पता चला कि उनके ऊपर सब्जियों पर पेशाब करने का आरोप लगाया गया है.
उधर, हिन्दूवादी नेता ऋतू शर्मा ने कहा कि ऐसा काम करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से मांग की कि हर फल और सब्जी विक्रेता का नाम और पहचान उसके ठेले पर लिखी होनी चाहिए. ताकि समाज अपनी भावनाओ के अनुरूप सामान खरीद सके.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







