
UP Monsoon: बस थोड़ा सा इंतजार और...इस दिन यूपी पहुंच जाएगा मॉनसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी
AajTak
Monsoon Prediction: भीषण गर्मी और हीटवेव के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने की तारीख बता दी है. जल्द ही झमाझम बारिश यूपीवालों के लिए राहत लेकर आएगी. आइए देखते हैं मौसम विभाग ने क्या बताया.
Weather Update, Mausam Ka Haal, UP Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाके इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हीटवेव के डर और गर्मी की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने भी मॉनसून को लेकर अच्छी खबर सुनाई है. मौसम विभाग ने बता दिया है कब दिल्ली और यूपी में मॉनसून दस्तक देगा.
यूपी में कब होगी बारिश? मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी में 20 जून से मॉनसून की शुरुआत हो सकती है. वहीं, पश्चिमी यूपी में मॉनसून 25 जून से दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से लोगों को राहत मिली है.
Advancement of Southwest Monsoon: • The Northern Limit of Southwest Monsoon continues to pass through 5°N/80°E, 8°N/85°E, 11°N/90°E, Long Islands and 14.8°N/97.5°E. pic.twitter.com/MZVCyo1B9k
यूपी में अभी क्या है मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अगले कुछ दिन लोगों को परेशान करने वाले हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में अगर आज 18 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है.
दिल्ली में कब मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस बार मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. अभी अंडमान और निकोबार के ऊपर मॉनसून पहुंचा है और माना जा रहा है कि 27 मई को केरल पहुंच जाएगा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








