
UP: IPL मैच पर सट्टा लगाते 5 लोग गिरफ्तार...23 मोबाइल, लैपटॉप और 17 हजार कैश बरामद
AajTak
संभल जिले के नखासा क्षेत्र में पुलिस ने IPL मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि एक शख्स भागने में सफल रहा. इनके पास से 23 मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैलकुलेटर समेत 17000 रुपए कैश बरामद हुआ है.
यूपी के संभल जिले के नखासा क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट लीग के मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक सदस्य भागने में सफल रहा. पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी Paytm और कई तरह के मनी वॉलेट ऐप के जरिए भी पैसा लेकर सट्टा लगाते थे.
इनके पास से 23 मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैलकुलेटर समेत 17000 रुपए कैश बरामद हुआ है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया, ''हमनें नखासा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपा सराय में पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के पांच लोगों शाहवेज, जहांगीर, हिलाल, जफर और फराज को गिरफ्तार किया है. जबकि एक युवक हफीज फरार है.''
जयपुर में सट्टा लगाते 9 गिरफ्तार
वहीं, राजस्थान के जयपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लैपटॉप, दो एलईडी, 9 मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए. वैशाली नगर थाना पुलिस ने डीएसटी पश्चिम टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने वैशाली नगर के एक मकान में छापा मारकर आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते आरोपियों को दबोच लिया.
लैपटॉप और मोबाइल के जरिए लगा रहे थे सट्टा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











