
UP Elections 2022: जानिए यूपी चुनाव में पूर्वांचल की पॉलिटिक्स का समीकरण, जो हर पार्टी के लिए है अहम
AajTak
यहां ये जानना जरूरी है कि ऐसा क्या है कि पूर्वांचल को लेकर इतनी रस्साकसी है. तो आपको दिखाते हैं कि यूपी के चुनाव में पूर्वांचल की पॉलिटिक्स का अर्थ क्या है और वो क्या समीकरण हैं जो सभी दलों को आकर्षित कर रहे हैं और सारे दल पूर्वांचल पर जोर लगा रहे हैं. पूर्वांचल वाली राजनीति यूपी की हर पार्टी के लिए इसलिए अहम है क्योंकि सूबे की 33 फीसदी सीटें पूर्वांचल से आती हैं, जिसमें 28 जिले की 164 सीटें शामिल हैं. 2017 के चुनाव में बीजेपी को 164 में से 115 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं समाजवादी पार्टी 17 सीटों पर ही सिमट गई थी. जबकि बीएसपी के खाते में 14 सीटें आई थीं. पिछले कुछ चुनाव में पूर्वांचल का मतदाता कभी एक पार्टी के साथ नहीं रहा...इसी बात को ध्यान में रखकर बीजेपी इस इलाके में ज्यादा जोर लगा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









