
UP Elections: 'मैंने पूरी तरह से अखिलेश को मान लिया अपना नेता,' सपा से गठबंधन पर बोले शिवपाल
AajTak
उत्तर प्रदेश में यूपी चुनाव से पहले सियासी उठपटक जारी है. योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है और अखिलेश की साइकिल पर सवार हो चुके है. अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आजतक के साथ खास बातचीत में सपा के साथ गठबंधन और चुनावी रणनीति पर अपनी बात रखी. शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी दोनों साथ में मिलकर के 2022 का चुनाव लड़ेंगे और हमारा मुख्य उद्देशय रहेगा कि बीजेपी पार्टी को हरा कर के अखिलेश यादव को 2022 के चुनाव जिता कर मुख्यमंत्री बनाना है और हमने पूरी तरह से अखिलेश यादव को अपना नेता मान लिया है. देखें आगे क्या बोले शिवपाल यादव.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









