
UP Elections: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराधियों पर देखें श्वेतपत्र
AajTak
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का गांव बम्हौर, जिसकी चर्चा तब हुई जब टी-सीरीज के गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी और एक ऐसा कट्टा बरामद हुआ था जिसपर मेड इन बम्हौर लिखा हुआ था. आज श्वेतपत्र के इस एपिसोड में हम आपको कानून व्यवस्था के उन हालात में लिए चलेंगे, जहां पर कट्टे से कलाशनिकोव तक का सफर दिखाएंगे. बम्हौर गांव कभी कट्टे के लिए जाना जाता था लेकिन अब यहां परिवर्तन साफ देखा जा सकता है. लेकिन इस बदलाव के बीच यूपी में कानून व्यवस्था, अपराध और अपराधियों के क्या हालात हैं, श्वेतपत्र में हम जानने की कोशिश करेंगे. देखिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











