
UP Election Results: डिप्टी सीएम केशव मौर्य को हराकर बोलीं पल्लवी पटेल- निकम्मा साबित हुआ बेटा
AajTak
आज उत्तरप्रदेश का जनादेश दुनिया के सामने आ गया. यूपी की जनता ने ऐलान कर दिया कि उन्हें मोदी और योगी की जोड़ी पसंद है. एक बार नहीं ये चौथा मौका हैं जब उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना भरोसा बीजेपी पर जताया है. लेकिन इस बड़ी जीत के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं. समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने केशव मौर्य को 7 हजार 337 वोटों से शिकस्त दी है. यहां बीजेपी के एजेंट रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे. ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतगणना भी रोकी गयी. लेकिन अंत में जीत पल्लवी को ही मिली. इस बड़ी जीत के बाद देखें पल्लवी पटेल ने क्या कहा?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









