
UP Election Result: राकेश टिकैत और जयंत चौधरी का जहां है घर, उस सीट से कौन चल रहा आगे?
AajTak
Western UP Result 2022: कृषि कानूनों को रद्द करवाने के पीछे किसान नेता राकेश टिकैत का अहम योगदान रहा. इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी भी उनके समर्थन में खड़े नजर आए. यूपी चुनाव के नतीजों में जयंत और टिकैत, दोनों के क्षेत्र में आरएलडी गठबंधन को बढ़त हासिल है, जबकि बीजेपी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
UP Election Result 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है. इन सबके बीच, सबसे ज्यादा नजरें पश्चिमी यूपी की ओर टिकी हुई हैं, जहां पर लगभग साल भर तक चले किसान आंदोलन का काफी असर देखा गया था. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लंबे समय तक दिल्ली की सीमा पर आंदोलन करते हुए कृषि कानूनों को रद्द करवा दिया था. किसान आंदोलन के दौरान यूपी से जिन दो लोगों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी, उसमें राकेश टिकैत और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हैं. ऐसे में अब जब चुनावी नतीजे आ रहे हैं तो लोगों को यह जानने की इच्छा है कि आखिर जयंत चौधरी और राकेश टिकैत की विधानसभा से कौन उम्मीदवार जीत दर्ज कर रहा है. क्या अपने ही गढ़ में सपा और आरएलडी गठबंधन ने कुछ कमाल दिखाया है या फिर वहां भी बीजेपी का पलड़ा भारी रहा है.
दरअसल, राकेश टिकैत और जयंत चौधरी, दोनों ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं. जयंत चौधरी का क्षेत्र बड़ौत है, जहां से सपा गठबंधन को बढ़त हासिल है. बड़ौत सीट से आरएलडी के जयवीर और बीजेपी के कृष्ण पाल मलिक उम्मीदवार हैं. इस सीट से जयवीर आगे चल रहे हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी नेता कृष्ण पाल मलिक हैं. चुनाव आयोग द्वारा सुबह पौने बारह बजे तक मुहैया करवाए गए आंकड़ों के अनुसार, आरएलडी को 48.95 फीसदी वोट मिला है, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 43.11 फीसदी वोट हासिल हुए हैं. बसपा उम्मीदवार अंकित तीसरे नंबर पर हैं.
उधर, राकेश टिकैत का मुजफ्फरनगर में काफी दबदबा माना जाता है. बुढ़ाना विधानसभा सीट से आरएलडी को बढ़त हासिल है. आरएलडी के राजपाल सिंह बालियान आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार उमेश मलिक हैं, जिन्हें दोपहर 12 बजे तक 45.29 फीसदी वोट मिले हैं. इस सीट से भी तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार अनीस हैं.
'ये जिला पंचायत चुनाव की तरह करेंगे बेईमानी' भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जनता इनसे नाराज है और असर कुछ तो दिखाई देगा. राकेश टिकैत ने चुनावी नतीजों के लिए आजतक से बात करते हुए कहा, ''जब चोर बेईमान हो जाते हैं तो लड़ाई हो जाती है. ये चोरी करते हैं, बेईमान भी है और गुंडे भी हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि हमने यह कहा कि अपनी मर्जी से वोट करो. जनता नाराज है और कह रही है कि ये जीतेंगे नहीं. असर कुछ तो दिखाई देगा. ये जिला पंचायत चुनाव की तरह बेईमानी करेंगे. गिनती शुरू होने से पहले ही कह रहे हैं कि हम ही जीतेंगे.
पश्चिमी यूपी की अन्य सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे? पिछली बार पश्चिमी यूपी में बीजेपी को बंपर सीटें हासिल हुई थीं. किसान आंदोलन के चलते इस बार भी नजरें पश्चिमी यूपी की ओर लगी हुई हैं. वेस्टर्न यूपी में इस बार पहले दो चरणों में मतदान हुए थे, जिसमें कैराना, थाना भवन, मुजफ्फरनगर, नोएडा आदि जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. कैराना से सपा गठबंधन के नाहिद हसन आगे चल रहे हैं, जबकि नोएडा से बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह आगे हैं. रुझानों के अनुसार, मुजफ्फरनगर से कपिल अग्रवाल व थाना भवन सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा पीछे चल रहे हैं.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








