
UP Election: BJP ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, देखें लिस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पटियाली विधानसभा सीट से ममतेश शाक्य, अमानपुर से हरिओम वर्मा, मारहरा से वीरेंद्र वर्मा, जलेसर (SC) से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी (SC) से डॉ. प्रियारंजन आशु दिवाकर, भरथना (SC) से डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, औरैया (SC) से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद (SC) से पूनम संखवार को प्रत्याशी बनाया है.
यूपी में 7 चरणों में होंगे मतदान उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होंगे. 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा. वहीं, वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












