
UP Election 2022: BJP ने की 300 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की स्क्रूटनी, 175 सीटों के कैंडिडेट तय
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) की घोषणा के बाद से बीजेपी (BJP) सहित सभी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है. सभी पार्टियां चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरकर जीत हासिल करना चाहती हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कल और आज यूपी में अपने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की. लगभग 175 से अधिक सीटों के उम्मीदवार तय भी कर दिए गए हैं.
दिल्ली में चल रही बीजेपी की बैठक (BJP Meeting) में आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) दो दिनों में पार्टी ने लगभग 300 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की स्क्रूटनी कर ली है. दो दिनों की बैठक में लगभग 175 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम (Names of candidates) लगभग तय कर दिए गए हैं. बीजेपी नेताओं के बीच कल भी उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा जारी रहेगी. हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक ख़त्म हो चुकी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












