
UP Election 2022: पहले SP-RLD के समर्थन की बात, अब क्यों बदले नरेश टिकैत के सुर?
AajTak
अखिलेश किसानों के सहारे जीत का ताना बाना बुनने में लगे हुए हैं उधर पश्चिम यूपी में किसानों के नाम पर एक अलग ही हवा चल रही है. सवाल उठ रहे हैं कि पश्चिम यूपी में टिकैत बंधु क्या किसी किसी दल को समर्थन देंगे. ये सवाल उठे क्योंकि दो दिन पहले भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आरएलडी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को सहयोग देने का ऐलान किया. मगर आज उनके सुर बदल गए क्योंकि अगली ही सुबह मंत्री संजीव बालयान, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के घर पर थे. इस वीडियो में देखें उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसानों का क्या रोल?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










