
UP Election 2022: कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी, होंगे टीम प्रियंका के अहम सदस्य
Zee News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीते असम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी थे. उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने असम में 2016 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था. हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा.
लखनऊ: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) को 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ प्रेक्षक (Senior Observer) नियुक्त किया गया है. वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 'टीम यूपी' में अहम सदस्य होंगे और उनकी मदद करेंगे. माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पर्यवेक्षक होने का निर्देश दिया है।
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) की ओर से यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझमें जो विश्वास व्यक्त किया उसके लिए धन्यवाद. उन्होंने ट्वीट किया, ''माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पर्यवेक्षक होने का निर्देश दिया है. बड़ी ज़िम्मेदारी है. पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं. परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प.'' बड़ी ज़िम्मेदारी है। पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








