
UP Election: लाल रंग लहराएगा या भगवा फहराएगा, दावों से सोशल मीडिया का टोन सेट कर रहे योगी-अखिलेश
AajTak
UP Elections 2022: भगवाधारी को प्रोजेक्ट कर यूपी बीजेपी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी इस पूरे चुनाव में सीएम योगी की भगवा आइडेंटिटी को जोर- शोर से उठाएगी. इधर अखिलेश का तरकश भी औजारों से भरा है. पूर्व सीएम योगी सरकार की कमियों और नाकामियां चुन-चुनकर गिना रहे हैं. अखिलेश के पास मुस्लिम अस्मिता का प्रश्न है.
UP Elections: यूपी में भगवाधारी आएंगे या अखिलेश...यूपी में लाल रंग लहराएगा या भगवा फहराएगा? या इस सियासी समर का नतीजा कुछ और होगा? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP assembley election) की तारीखों का ऐलान शनिवार को जैसे ही हुआ. राज्य की दो बड़ी पार्टियों ने तुरंत 2022 से 27 के लिए CM की कुर्सी पर अपना दावा ठोक दिया. चूंकि चुनाव डिजिटल और वर्चुअल की दुनिया में हो रहा है इसलिए वार और प्रतिवार भी वही से किए जा रहे हैं. यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में भगवा वस्त्र पहने सीएम योगी की एक आदमकद तस्वीर थी और भाजपाइयों का प्रिय नारा था- राजतिलक की करो तैयारी, 10 मार्च को फिर से आ रहे हैं भगवाधारी. यूपी में फिर कमल खिलेगा...#BJP4UP pic.twitter.com/RgTPlAeTG6 किसानों के हित के लिए कोई फैसला नहीं लिया इसलिए 10 मार्च को भाजपा का साफ होना तय है। 10 तारीख के बाद सपा ने जो संकल्प लिया है, यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली के लिए कोई बिल नहीं आएगा, बिल शून्य होगा। चुनाव ऐलान होने के बाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पहली प्रतिक्रिया: pic.twitter.com/0CIsDMC2Lq

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











