
UP Election में हार के बाद Akhilesh Yadav ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'BJP का भ्रम दूर, सीटों को घटाना संभव'
AajTak
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. अखिलेश यादव ने इस जनादेश के बाद अब जाकर चुप्पी तोड़ी है. अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा - इस जनादेश ने ये साबित किया है कि बीजेपी की वोटों को घटाना नामुमकिन नहीं. बीजेपी की सीटें घटाना मुमकिन, जारी रहेगा ये अंतर घटाना. बीजेपी का आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा समाजवादियों ने दूर कर दिखाया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











