
UP Election: मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज वोटिंग बूथ पर EVM मशीन खराब, शुरू नहीं हो सकी वोटिंग
AajTak
UP Elections 2022 Phase 1: उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. पहले चरण में 623 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन 58 सीटों में से 12 संवेदनशील सीटों पर भी आज वोटिंग है.
UP Chunav 2022 Phase 1: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों आज मतदान शुरू हो गया है. इस बीच कहीं-कहीं EVM खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर EVM खराब हो गई है. इसके चलते अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है. इससे पहले कैराना के कुछ बूथों पर भी EVM में खराबी की बात सामने आई थी. हालांकि, कुछ देर बाद वहां वोटिंग शुरू हो गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











