
UP Election: पीएम मोदी गोरखपुर को देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात, एम्स और हाईटेक लैब का करेंगे उद्घाटन
AajTak
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश के उन सपनों को साकार करने आ रहे हैं, जिन्हें पिछली सरकारों की नाकामियों ने नामुमकिन सा बना दिया था.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की चौसर बिछ चुकी है. सभी पार्टियां जोर-आजमाइश में लगी हुई हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार यानी 7 दिसंबर को गोरखपुर आ रहे हैं. पीएम मोदी पूर्वी उत्तर प्रदेश को करीब 100 अरब (10 हजार करोड़) रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. लिहाजा प्रधानमंत्री 8603 करोड़ रुपये के गोरखपुर खाद कारखाना, 1011 करोड़ से गोरखपुर में ही बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले एम्स (Gorakhpur AIIMS) और 36 करोड़ की लागत वाले आरएमआरसी के हाईटेक लैब्स का उद्घाटन करेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











