
UP Election: 'पहले हज हाउस बनता था, हमने मानसरोवर भवन बनवाया' सीएम योगी का सपा पर तंज
AajTak
UP Assembly Elections 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके (सपा) शासन में तो बिजली की आपूर्ति भी नहीं होती थी.
UP Assembly Elections: यूपी में चुनावों की रणभेरी बज चुकी है. पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिम यूपी की सीटों पर मतदान होगा. बीजेपी की तरफ से प्रचार करने के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ बीत दिन रविवार को गाज़ियाबाद पहुंचे. जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पहले गाजियाबाद में हज हाउस बनता था, लेकिन अब हमारी सरकार ने कैलाश मानसरोवर भवन बनाया. उन्होंने कहा कि सपा कई वादे कर रही है, यह जानते हुए कि वह चुनाव नहीं जीतेगी. पहले गाजियाबाद में हज हाउस बनता था, हमारी सरकार ने कैलाश मानसरोवर का भवन बनाया। pic.twitter.com/3NEqUecnQI

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












