
UP Election: नतीजों से पहले EC पहुंची बीजेपी, धर्मेंद्र प्रधान बोले- हार के डर से आपा खो रहे अखिलेश यादव
AajTak
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान हुआ था. 10 मार्च को नतीजे आने हैं. 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल में बीजेपी की दोबारा सरकार आने का अनुमान जताया जा रहा है. हालांकि, मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने ईवीएम मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अगुआई में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा. इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, चुनाव में हार के डर से अखिलेश यादव आपा खो रहे हैं और हताशा दिखा रहे हैं.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, उन्होंने संविधानिक प्रक्रिया और अधिकारियों को चुनौती देने की कोशिश की. अखिलेश यादव जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह धमकी की तरह है. वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, सभी को सच पता है कि वाराणसी में क्या हुआ था. ईवीएम सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर के बाद स्ट्रॉंग रूम में रखी गई हैं. ईवीएम की निगरानी सीसीटीवी से हो रही है. चुनाव आयोग किसी भी मुद्दे पर संज्ञान लेने के लिए स्वतंत्र है.
यूपी में ईवीएम को लेकर मचा बवाल नतीजों से पहले यूपी में ईवीएम को लेकर हंगामा मच गया है. वाराणसी सहित कई जगह विपक्ष ने ईवीएम बदलने के आरोप लगाए. उधर ईवीएम को बदलने को लेकर अखिलेश यादव ने काफी गंभीर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने ईवीएम की रखवाली के लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार मतगणना स्थल पर बने रहें और निगरानी करते रहें.
अखिलेश के इस आदेश के बाद समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल के लोगों ने भी मतगणना स्थलों पर डेरा डाल दिया और दिन के साथ साथ रात मे निगरानी करने लगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











