
UP Election: दल-बदल से भी नहीं बनी बात, पश्चिमी यूपी के चुनावी मैदान से आउट हुए कई 'तीस मार खां'
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बदले हुए सियासी समीकरण में कई दिग्गज नेताओं के सामने राजनीतिक संकट गहरा गया है. पश्चिमी यूपी की राजनीति में तीन चार दशक से सियासी धुरी बने रहे कादिर राणा से लेकर इमरान मसूद, हाजी याकूब कुरैशी और गुड्डू पंडित जैसे दिग्गज नेताओं को किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मिल सका. इतना ही नहीं इन नेताओं का दल बदलने का दांव भी काम नहीं आया.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों के लिए नामांकन का दौर जारी है तो दूसरे फेस के कैंडिडेट के नाम भी सामने आने लगे हैं. पश्चिमी यूपी के कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर संकट गहराता नजर आ रहा है, जो पिछले तीन दशक से पश्चिमी यूपी के मजबूत चेहरे माने जाते थे. इस बार के चुनाव में ऐसे नेताओं को प्रमुख पार्टियों से टिकट के भी लाले पड़ गए हैं. कई नेताओं का राजनीतिक पाला बदलने का दांव भी काम नहीं आ सका.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











