
UP Election: जयंत का पलटवार- ऐसा भर-भर कर वोट दो कि BJP नेताओं की चर्बी उतर जाए!
AajTak
जयंत चौधरी ने कहा कि ये तो हमें तोड़ने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं कि हम कमजोर हो. ऐसा कुछ नहीं है. जाट किसान है. किसान आंदोलन कर रहा है जो वादाखिलाफी सरकार ने की, किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए जो-जो वादे प्रधानमंत्री ने किए वो पूरे नहीं हुए.
उत्तर प्रदेश चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में बड़े नेता पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए रण में उतर चुके हैं. सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी चुनाव प्रचार के लिए अलीगढ़ पहुंचे. इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा, 'नल के बटन को इतना दबाना कि भाजपा नेताओं की जितनी चर्बी चढ़ गई है वो सब उतार देना.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












