
UP Election: खुशी दुबे की मां को टिकट देगी सपा? इस सीट से दावेदारी
AajTak
कानपुर में बीजेपी को घेरने के लिए सपा ने विकास दुबे कांड में, जेल में बंद खुशी दुबे के परिवार को साधा है. खुशी की मां बोलीं कि अखिलेश चाहेंगे, तो लड़ूंगी चुनाव. सपा ने कहा अगर अदालत से न्याय नहीं मिलेगा तो अखिलेश की सरकार बनते ही खुशी के केस वापस होंगे.
यूपी में बीजेपी को घेरने के लिए अब विपक्षी दलों ने उन परिवारों को जोड़ना और चुनाव में भागीदार बनाना शुरू कर दिया है, जो बीजेपी सरकार में चर्चित घटनाओ में शामिल रहे. साथ ही, बीजेपी की कमजोर नस बने थे. उन्नाव में कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की मां को कांग्रेस ने टिकट देकर, उन्नाव से चुनाव लड़ाने का एलान किया. अब कानपुर में विकास दुबे कांड में, उसके शूटर की पत्नी खशी के घरवालों को साथ करने के लिए सपा ने संपर्क किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












