
UP Election: कौन हैं अयोध्या से गिरफ्तार SP प्रत्याशी अभय सिंह? मुख्तार अंसारी से क्या है कनेक्शन
AajTak
UP Assembly Election: अभय सिंह का नाम मुख्तार अंसारी के सबसे खास लोगों की सूची में शुमार है. अभय सिंह को मुख्तार अंसारी का दाहिना हाथ कहा जाता है. लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'माननीय' बनने वाले अभय सिंह और धनंजय सिंह कभी गहरे दोस्त हुआ करते थे.
UP Assembly Election 2022: अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट अभय सिंह को शुक्रवार देर रात फायरिंग और पथराव की घटना में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें सुबह 4 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब चुनाव आपके हवाले हैं. बता दें कि यूपी के बाहुबली कहे जाने वाले अभय सिंह का मुख्तार अंसारी से भी कनेक्शन हैं. इतना ही नहीं कृष्णानंद राय हत्याकांड से लेकर सीएमओ हत्याकांड तक में अभय सिंह का नाम सामने आ चुका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












