
UP Election को लेकर बड़ी खबर, Yogi Adityanath अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव!
AajTak
उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से पहले योगी गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. फिर सीएम बनने के लिए विधानपरिषद से उनकी एंट्री कराई गई थी. विधान परिषद के लिए योगी निर्विरोध चुने गए थे. फिर MLC बनने के बाद योगी सीएम बने थे.
योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, अब इसको लेकर बड़ी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से पहले योगी गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. फिर सीएम बनने के लिए विधानपरिषद से उनकी एंट्री कराई गई थी. विधान परिषद के लिए योगी निर्विरोध चुने गए थे. फिर MLC बनने के बाद योगी सीएम बने थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












