
UP: DM आवास पर BJP विधायक ने लेटकर किया प्रदर्शन, बोले- एसपी, मुझे गोली मार देगा
AajTak
विधायक का आरोप था कि पंचायत चुनाव (Panchayat Election) लड़ने के इच्छुक एक शख्स का पांच महीने से मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा कई और शिकायतें हैं, जिन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसलिए वह धरने पर बैठे है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव में अपने समर्थक का नाम काटे जाने एवं कई मुद्दों की शिकायत लेकर डीएम आवास पर पहुंचे रानीगंज भाजपा विधायक धीरज ओझा डीएम आवास के बाहर लेटकर प्रदर्शन करने लगे. अपनी शिकायत को लेकर पहले तो वो चैंबर में धरने पर बैठ गए. उसके बाद एसपी आकाश तोमर और जिलाधिकारी नितिन बंसल मौके पर पहुंचकर उनसे बंद कमरे के अंदर बात करने की कोशिश की जिसके कुछ देर बाद ही विधायक कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकले और जमीन पर लेट कर हंगामा करने लगे. इस दौरान ओझा चिल्लाने लगे और कहने लगे कि एसपी बहुत खतरनाक है मुझको गोली मार देगा. विधायक को हंगामा मचाता देख उनके समर्थकों ने भी भीड़ लगा कर हंगामा करने लगे. उन्होंने एसपी पर जान से मारने की धमकी देने व हाथापाई करने के आरोप भी लगाए.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











