
UP Crime: नाबालिग लड़की को अगवा कर किया बलात्कार, 70 साल का बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार
AajTak
यह शर्मनाक वारदात सुल्तानपुर जिले के बलदीराय थाना इलाके की है. जहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. लड़की के परिजनों की तहरीर पर ही पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और फिर उससे बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक 70 साल के बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त आरोपी को गांववालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
यह शर्मनाक वारदात सुल्तानपुर जिले के बलदीराय थाना इलाके की है. जहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. लड़की के परिजनों की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया. परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और उसे गांव के पास सुनसान इलाके में एक झोपड़ी में ले गया.
थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, जब आरोपी ने वहां लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की तो लड़की ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आस-पास के लोग झोपड़ी की ओर दौड़े और उन्होंने मौका-ए-वारदात पर ही आरोपी बुजुर्ग को पकड़ लिया.
इसके बाद वारदात की खबर पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जहां गांव वालों ने आरोपी बुजुर्ग को पुलिस के हवाले कर दिया. बलदीराय के थाना प्रभारी (SHO) आरबी सुमन ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
एसएचओ ने आगे बताया कि लड़की की मां ने थाने में तहरीर दी थी. जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











