
UP Chunav: CM योगी ने सपा से जोड़ा अहमदाबाद ब्लास्ट का कनेक्शन, देखें
AajTak
तमंचावाद, परिवारवाद के बाद आतंकवाद के बाद यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरा चरण आते-आते तनातनी इस कदर बढ़ गई कि सीएम योगी ने अहमदाबाद ब्लास्ट का कनेक्शन आजमगढ़ से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी पर हमलों की बौछार कर दी. इस चुनाव में दोनों ओर से इतना कुछ दांव पर हैं कि कोई भी मुद्दा अछूता नहीं रहा. तीसरे चरण की जंग यादवलैंड में हो रही है. यहां समाजवादी पार्टी का दबदबा माना जाता है लेकिन 2017 के नतीजे समाजवादी पार्टी की बेचैनी बढ़ाने वाले रहे. 2017 में इतना बड़ा फासला कायम हो गया कि अखिलेश को भरपाई करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है. देखें

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











