
UP Chunav 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी के रण का अंतिम चरण, 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग शुरू
AajTak
Uttar Pradesh Vidhan Sabha Phase 7 Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान होना है.
7th Phase Election in UP: यूपी में आज सोमवार को सातवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे.
चुनाव के इस चरण में बीजेपी से समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, धनंजय सिंह की किस्मत दांव पर है. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है. यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं. यूपी में सातवें चरण के मतदान से जुड़े हर बड़े अपडेट Aajtak.in पर पढ़ें...

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











