
UP Chunav 2022: CM Yogi Adityanath का 'कब्रिस्तान' वाला वार, Akhilesh Yadav का आलू से 'वोदका' वाला वादा!
AajTak
यूपी के चुनावी रण में जुबानी जंग तो बहुत पहले ही छिड़ गई थी. अब हर दिन एक नया शब्द उसमें जुड़ जाता है. सीएम योगी ने कब्रिस्तान का जिक्र किया तो अखिलेश यादव ने वोदका की फैक्ट्री पर सब्सिडी का वादा किया. मंच पर अखिलेश के सामने एक नेता का दूसरे को तमाचा दिखाना भी चर्चा में है. एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर और मेरठ में हुंकार भरेंगे. मगर अखिलेश यादव अलग ही धुन में हैं. आगरा में उन्होंने आलू के किसानों को वोदका की फैक्ट्री बनाकर उनके उत्पाद की कीमत दिलाने का ऐलान कर दिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











