
UP Board Result 2021 Update: CBSE से अलग होगा यूपी बोर्ड का फॉर्मूला, दिनेश शर्मा ने दी जानकारी
AajTak
UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021: प्रदेश के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने जानकारी दी है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने के फॉर्मूले पर तेजी से काम कर रहा है. इसके लिए बोर्ड ने एक समिति बनाई है, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला कर रही हैं.
UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021 Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों को अब अपने रिजल्ट के अपडेट का इंतजार है. प्रदेश के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने जानकारी दी है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने के फॉर्मूले पर तेजी से काम कर रहा है. CBSE बोर्ड ने भी रिजल्ट का फॉर्मूला तैयार करने के लिए एक कमेटी गठित की है जिसकी रिपोर्ट इसी सप्ताह जारी होनी है. शिक्षामंत्री ने कहा है कि यूपी बोर्ड का फार्मूला CBSE बोर्ड के फॉर्मूले से अलग होगा. उन्होंने कहा, "CBSE बोर्ड का पैटर्न अलग है और हमारे एजुकेशन सिस्टम का पैटर्न अलग है. मुख्यमंत्री के साथ हमारी बैठक हुई थी. हमने एक समिति बनाई है, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला कर रही हैं. समिति ने शिक्षकों और छात्रों से सुझाव मांगे थे, जिसके चलते शिक्षकों और छात्रों के 10 हजार से भी ज्यादा सुझाव आए हैं." उन्होंने आगे कहा, "इन सुझावों पर हमारी 5 से 6 लोगों की कमेटी दिन-रात फार्मूला तैयार कर रही है. जल्द ही यह तय किया जाएगा की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट किस आधार पर तैयार किए जाएंगे. चूंकि परीक्षाएं नहीं हुई हैं इसलिए इसे रिजल्ट भी कहना गलत होगा. कमेटी यह तय करेगी कि नंबर देने का आधार क्या होगा."More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












