
UP Board Exam 2022 Update: यूपी बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, इस वर्ष 8373 केंद्रों पर होगी परीक्षा
AajTak
UP Board Exam 2022 Update: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट अपडेट कर दी गई है. इस साल 8373 केंद्रों पर परीक्षा होगी. पिछले साल के मुकाबले, इस साल 107 परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया भी गया है.
UP Board Exam 2022 Update: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है. इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 8373 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. पिछली बार के मुकाबले, इस वर्ष 107 परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया भी गया है. इससे पहले बोर्ड परीक्षा 8266 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












