
UP Board Exam: रिजल्ट के चक्कर में ना हो जाए नुकसान, पढ़ लें यूपी बोर्ड का ये जरूरी नोटिस
AajTak
यूपी बोर्ड 2024 का रिजल्ट 25 अप्रैल के आस-पास जारी किया जा सकता है. इस बीच बोर्ड ने सभी छात्र और अभिभावकों को आगाह करने के लिए सूचना जारी की है. अगर आप रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो इस सूचना को जरूर पढ़ें.
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. अनुमान है कि 25 अप्रैल 2024 के आस-पास रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. अगर आप भी यूपी बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो बोर्ड की सूचना जरूर पढ़ लें. रिजल्ट की घोषणा से पहले यूपी बोर्ड ने सभी छात्र और अभिभावकों के लिए अलर्ट जारी किया है.
बोर्ड ने सभी को सचेत करते हुए कहा है कि अगर पेरेंट्स के पास नंबर बढ़ाने को लेकर कोई कॉल आए तो उसका शिकार न हों क्योंकि ये कॉल्स साइबर ठगों के जरिये की जा रही हैं. इससे बोर्ड का कोई लेना-देना नहीं है.
बोर्ड की जरूरी सूचना
बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले अभिभावकों के पास कई सारे फेक कॉल्स आ रहे हैं, जिसमें पैसे के बदले छात्रों के नंबर बढ़ाने का दावा किया जा रहा है. अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आए तो तुरंत उसकी सूचना दें और कॉल पर किसी भी तरह की जानकारी साझा ना करें, नहीं तो आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं. दरअसल, यह सामने आया है कि स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को फोन करके अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं. यूपी बोर्ड के पास ऐसे कॉल्स को लेकर कई शिकायतें पहुंच रही हैं, जिसको लेकर बोर्ड एक्शन में आ गया है.
पिछले साल उगाही करने वालों पर एफआई दर्ज

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












