
UP Board Admit Card 2022 Released: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां है लिंक
AajTak
UP Board 10th, 12th Admit Card 2022 Released: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं. स्कूल प्रमुख या प्रिंसिपल अपने स्कूल लॉगिन डिटेल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UPMSP UP Board 10th, 12th Admit Card 2022 Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी जारी कर दी है. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं. स्कूल प्रमुख या प्रिंसिपल अपने स्कूल लॉगिन डिटेल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
वेबसाइट के होमपेज पर जारी नोटिस के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 से संबंधित प्रवेश पत्र और नामावली प्रधानाचार्य अपनी स्कूल पैनल से डाउनलोड कर सकते हैं. सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट के पैनल पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और अपने हस्ताक्षर ओर मुहर के साथ छात्रों को वितरित करेंगे.
छात्रों को अपना एग्जाम एडमिट कार्ड पाने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम 24 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं. छात्रों को वैध एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा. परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्दश एडमिट कार्ड पर ही दर्ज होंगे. छात्रों को सभी निर्धारित निर्दशों का पालन करते हुए एग्जाम देने होंगे.
एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












