
UP Board 12th Exam 2021: यूपी बोर्ड ने रद्द नहीं किए हैं 12वीं के एग्जाम, आज हो सकता है फैसला
AajTak
UPMSP UP Board Exam 2021 Date: यूपी के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने 01 जून को कहा था कि वे प्रधानमंत्री के परीक्षा रद्द करने के फैसले से खुश हैं और अब यूपी बोर्ड भी अब जुलाई में एग्जाम कराने के अपने फैसले पर पुर्नविचार करेगा. ऐसा संभव है कि यूपी बोर्ड भी इंटरनल असेसमेंट के आधार पर छात्रों को प्रमोट करने का फैसला जल्द ले.
UPMSP UP Board Exam 2021 Date: देश में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए CBSE, ICSE समेत कई स्टेट बोर्ड ने भी अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के इस वर्ष के छात्रों के बीच भी संशय की स्थिति बनी हुई है कि क्या यूपी बोर्ड 12वीं के एग्जाम भी कैंसिल हो सकते हैं. छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड की तरफ से अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. यूपी के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने 01 जून को कहा था कि वे प्रधानमंत्री के परीक्षा रद्द करने के फैसले से खुश हैं और अब यूपी बोर्ड भी अब जुलाई में एग्जाम कराने के अपने फैसले पर पुर्नविचार करेगा. ऐसा संभव है कि यूपी बोर्ड भी इंटरनल असेसमेंट के आधार पर छात्रों को प्रमोट करने का फैसला जल्द ले. शिक्षामंत्री पहले बता चुके थे कि राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 8 हजार से अधिक एग्जाम सेंटर अलॉट कर लिए गए हैं जबकि क्वेश्चन पेपर की प्रिंटिंग का काम भी पूरा हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा था कि महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










