
UP: BJP MLA के पति पर गनरों ने लगाया शोषण का आरोप, कहा- निजी काम कराते हैं, बाइक भी तोड़ी
AajTak
गनर महेश कुमार ने कहा कि विधायक राजबाला का पति हमें उनके साथ जाने नहीं देते हैं. मुझे विधायक राजबाला के लिए भेजा था लेकिन हमें उनके पति ले जाते हैं. मैं दो-तीन बार उनके साथ मुरादाबाद भी गया वे हमसे पर्सनल काम करवाते हैं हमसे गेट खुलवाते हैं पर हमारे लिए कोई रहने की व्यवस्था भी नहीं है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की महिला विधायक राजबाला की सुरक्षा के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान तैनात किए हैं. सुरक्षा में तैनात इन सरकारी गनरों ने विधाायक दिलीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गनरों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि उनकी तैनाती तो विधायिका की सुरक्षा में है लेकिन विधायिका के पति उनको अपनी सुरक्षा में रखते हैं साथ ही उनसे निजी काम कराने के लिए दबाव बनाते हैं. उनका शोषण किया जा रहा है. गनर महेश कुमार ने कहा कि विधायक राजबाला का पति हमें उनके साथ जाने नहीं देते हैं. मुझे विधायक राजबाला के लिए भेजा था लेकिन हमें उनके पति ले जाते हैं. मैं दो-तीन बार उनके साथ मुरादाबाद भी गया वे हमसे पर्सनल काम करवाते हैं हमसे गेट खुलवाते हैं पर हमारे लिए कोई रहने की व्यवस्था भी नहीं है. महेश कुमार ने आगे कहा कि हमारे बिछे हुए टाट थे वे भी हटवा दिए बोले अपने पर्सनल बिस्तर लेकर आओ. इतना ही नहीं उन्होंने शौचालय में भी ताला बंद कर दिया है और हमें शौच के लिए बाहर जाने के लिए कहते हैं. हमारे रहने की कोई भी व्यवस्था नहीं है. उनके पीआरओ से हमारी गेट खोलने को लेकर कुछ बात हुई थी हमने गेट खोलने के लिए मना कर दिया तो उन के पीआरओ ने मेरी बाइक भी तोड़ दी . यह घटना कैमरे में भी कैद हुई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











