
UP: BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- मायावती जिंदा हैं तो सिर्फ भाजपा की वजह से
AajTak
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज सीतापुर के नैमिषारण्य में गोमती तट के किनारे स्थित देवदेवेश्वर मंदिर के पुजारी के घर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने मायावती, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, आजम खान और लाउडस्पीकर विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा है कि सपने देखने का हक सभी को है. दरअसल, दो दिन पहले बसपा चीफ मायावती ने कहा था कि वो राष्ट्रपति के बजाए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं. मायावती के इस बयान को लेकर ही उन्नाव सांसद ने कहा कि सपने देखने का हक सभी को है. उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की वजह से ही मायावती आज जिंदा हैं. साक्षी महाराज ने बीते विधानसभा चुनाव में मायावती की ओर से भाजपा की खुलकर मदद करने की बात भी कही.
उन्नाव सांसद ने प्रदेश में इन दिनों धार्मिक स्थानों पर से लाउडस्पीकर उतारने के प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान पर कहा कि योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर उतारने के लिए बिल्कुल नहीं कहा है, बल्कि उनकी मंशा यह है कि जो भी शोर धार्मिक स्थलों से बाहर निकलता है, उसकी सीमा निर्धारित रहे और सारी आवाज धार्मिक स्थानों के अंदर तक ही सीमित रहे.
साक्षी महाराज ने अखिलेश और शिवपाल के बीच तल्खी पर ली चुटकी
साक्षी महाराज ने इन दिनों प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच चल रही तल्खी पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि यह दोनों का व्यक्तिगत और परिवार के अंदर का विवाद है और इसे वह लोग चारदीवारी तक ही रखें.
आजम खान पर शिवपाल और प्रमोद कृष्णन को लेकर दिया ये बयान
भाजपा सांसद ने सीतापुर जिला जेल में बंद आजम खान पर शिवपाल यादव और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन की ओर से दिए गए बयानों पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि ज्यादती क्या होती है, यह पहले सत्ता में रह चुके यह दोनों नेता बखूबी जानते हैं. ज्यादती तो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चला कर की गई थी, जब सरयू नदी का पानी लाल हुआ था. यही नहीं ज्यादती तो मुजफ्फरनगर में हुई थी जब वहां के निर्दोष लोग शासन सत्ता की बदसलूकी का शिकार बने थे.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









