
UP: BJP में शामिल हुईं सपा से नामांकन कर चुकी महिला कैंडिडेट
AajTak
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद रचना ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों से काफी प्रभावित हैं. इसलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बड़े सियासी उलटफेर जारी हैं. पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से पहले ऐसे मामले भी सामने आने लगे हैं, जब नामांकन दाखिल करने के बाद नेता पार्टी बदल रहे हैं. मंगलवार को ऐसे ही एक समाजवादी उम्मीदवार ने बीजेपी का दामन थाम लिया. जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रचना कोरी ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










