
UP Assembly election: अमेठी में बहन प्रियंका संग पदयात्रा की तैयारी में राहुल गांधी, क्या इशारा?
AajTak
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. राहुल गांधी खुद सक्रिय हो गए हैं और अमेठी में वह एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं. लिहाजा कांग्रेस अमेठी में राष्ट्रव्यापी 'जन जागरण अभियान' शुरू करने जा रही है. इसमें 18 दिसंबर को राहुल गांधी शिरकत करेंगे. यहां वह पदयात्रा में शामिल होंगे. उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी पदयात्रा करेंगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












