
UP: AK-47 के साथ पकड़ा गया बदमाश, मुख्तार अंसारी के करीबी के गैंग का है मेंबर
AajTak
शामली पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और शार्प शूटर संजीव जीवा गैंग के एक बदमाश को खुफिया इनपुट्स के बाद AK-47 और 1300 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला शांत भी नहीं हुआ कि शामली में AK-47 और 1300 कारतूस बरामद हुआ है. शामली पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और शॉर्प शूटर संजीव जीवा गैंग के एक बदमाश को खुफिया इनपुट्स के बाद गिरफ्तार किया गया है.
संजीव जीवा गैंग के बदमाश के पास से AK-47 और 1300 कारतूस बरामद किया गया है. गैंग का एक मेंबर मेरठ के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डीन की हत्या में शामिल था. AK-47 हथियार बरामदगी के मामले में विदेशी एंगल पर जांच की जा रही है. पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हथियार विदेश से तो नहीं पहुंचा था?
क्या है पूरा मामला
थाना भवन थाना क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी पर पुलिस ने चेकिंग दौरान अनिल उर्फ पिंटू गांव हडोली निवासी को AK-47 सहित गिरफ्तार किया गया है. उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की है, जिसमें उसने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू बताया है.
कार में सवार तीनों बदमाश मुजफ्फरनगर से कादरगढ़ होते हरियाणा जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, कदरगढ़ चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी, विजय त्यागी ने पुलिस कर्मियों के साथ कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग से घेराबंदी की. घेराबंदी दौरान अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया.
जबकि उसके दो साथी फरार हो गए. पुलिस ने एके-47, 1300 मैगजीन बरामद की है. बताया जाता है कि जेल में बंद बदमाश अनिल बंजी, गांव सिसौली निवासी एके-47 खरीद वाने में शामिल रहा है. मेरठ में राजवीर सिंह डीन पर हमला करने में भी इन बदमाशों का संबंध रहा है. थाना थाना भवन पर एसपी सुकीर्ति माधव व अन्य पुलिस जांच एजेंसी पहुंची है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








