
UP: AAP ने 26 जिलाध्यक्ष घोषित किए, लखनऊ की रोहित श्रीवास्तव को जिम्मेदारी
AajTak
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को फिर से जान फूंकना शुरू कर दिया है. पार्टी ने 26 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि संगठन को बूथ स्तर तक ले जाना है.
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को फिर से जान फूंकना शुरू कर दिया है. पार्टी ने 26 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने नए नामों को फाइनल किया है. पार्टी का कहना है कि संगठन को बूथ स्तर तक ले जाना है.
यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रोहित श्रीवास्तव लखनऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि कानपुर में उमेश यादव, लखीमपुर खीरी में वलीम खान, बाराबंकी में धर्मवीर और गाजियाबाद में सचिन शर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष बनाए गए. इसी तरह उन्नाव में हर्ष प्रताप सिंह, शाहजहांपुर में राजीव यादव, संतकबीरनगर में रमेश चंद्र यादव, रामपुर में अंसार अहमद, प्रतापगढ़ में दिनेश उपाध्याय, मुजफ्फरनगर में अरविंद बालियान, मेरठ में अंकुश चौधरी, मऊ में पंकज भारती, कौशांबी में मोहम्मद असद, कानपुर देहात में विवेश यादव, जौनपुर में सूर्यानारायण सिंह, जालौन में सुनील परिहार, गोंडा में दिग्गज पांडेय, एटा में सुरेश कुमार वर्मा, चित्रकूट में संतोषी लाल शुक्ला, बुलंदशहर में शैलेंद्र सिंह लोधी, बदायूं में भूदेव शर्मा, अमरोहा में रूप चंद्र चौहान को जिले की जिम्मेदारी दी गई है.
बता दें कि यूपी चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी थी. मगर एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हो सकी थी. ऐसे में पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्तियां करना शुरू कर दिया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










