
UP: 3000 रुपये में कुकर बम बना रहे थे संदिग्ध आतंकी, लोकेशन की थी तलाश, पूछताछ के बाद कई खुलासे
AajTak
अलकायदा के इन दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि ये सिर्फ 3 हज़ार रुपये में प्रेशर कुकर बम तैयार कर रहे थे. जिस नसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को पकड़ा गया है, वह रिक्शे की बैटरी से बम बनाने में जुटा था.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से बीते दिन यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया और एक बड़ी साजिश का खुलासा किया. अब आतंकियों के इस मॉड्यूल (Terror Module) से जुड़ी कई नई बातें सामने आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक, अलकायदा के इन दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि ये सिर्फ 3 हज़ार रुपये में प्रेशर कुकर बम तैयार कर रहे थे. जिस नसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को पकड़ा गया है, वह रिक्शे की बैटरी से बम बनाने में जुटा था. लखनऊ से जिन दो संदिग्धों को पकड़ा गया है, उनसे पूछताछ के बाद यूपी के चार अन्य जिलों में भी यूपी एटीएस और लोकल पुलिस ने छापेमारी की है. अभी तक कानपुर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि संभल से एक युवक से पूछताछ हो रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











