
UP: 30 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर देगी सरकार, जल्द कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव
AajTak
पर्यटन को बढ़ावा देने और इसमें प्राइवेट पार्टियों की तरफ से बेहतर सुविधा विकसित करने के लिहाज से इन आवास गृहों को लीज पर देने का फैसला किया गया है. इससे पहले भी पर्यटन विभाग आवास गृह लीज पर दे चुका है.
उत्तर प्रदेश सरकार 30 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर देने जा रही है. पर्यटन को बढ़ावा देने और इसमें प्राइवेट पार्टियों की तरफ से बेहतर सुविधा विकसित करने के लिहाज से इन आवास गृहों को लीज पर देने का फैसला किया गया है. इससे पहले भी पर्यटन विभाग आवास गृह लीज पर दे चुका है. नई योजना के तहत, 30 आवास गृहों की न्यूनतम कीमत तय करने के लिए मूल्यांकन करवाया जा रहा है. कीमत तय हो जाने के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा और हर आवास गृह की कीमत सरकार तय करेगी. इसमें सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले निवेशक को लीज पर दिया जाएगा. ये लीज 30 साल की होगी और सब कुछ ठीक रहने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा. निवेश करने वाला अपने हिसाब से इसमें निर्माण और विकास कर सकेगा. इससे पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में भी आवास गृहों को लीज पर देने के लिए टेंडर निकाला गया था लेकिन उस वक्त लोगों ने इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, फिर भी उस वक्त 6 आवास गृह लीज पर दिए गए थे.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







