
UP: 2 IAS और 6 PCS अफसरों के ट्रांसफर, संतोष कुमार को विशेष सचिव की जिम्मेदारी
AajTak
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल हुआ है. प्रणिता ऐश्वर्या को सीडीओ इटावा, राम सिंह वर्मा को मुख्य महाप्रबंधक यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम, संतोष कुमार को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, आयुष चौधरी को एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा, देवेंद्र सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर, महेंद्र पाल सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व औरैया और ज्योति सिंह को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
यूपी में छह PCS और दो IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. इसमें प्रशांत को सीडीओ मऊ, प्रणिता ऐश्वर्या को सीडीओ इटावा, राम सिंह वर्मा को मुख्य महाप्रबंधक यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम, संतोष कुमार को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, आयुष चौधरी को एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा, देवेंद्र सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर, महेंद्र पाल सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व औरैया और ज्योति सिंह को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
8 सितंबर को 11 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर इससे पहले 8 सितंबर को उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे. ये सभी अधिकारी डीजीपी मुख्यालय में प्रतीक्षारत या फिर अटैच थे. प्रतीक्षारत चल रहे शफीक अहमद को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ में एसपी (प्रशिक्षण) बनाया गया है.
वहीं, प्रतीक्षारत राजेश कुमार श्रीवास्तव को सुरक्षा मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (वीआई) की जिम्मेदारी मिली है. इनके अलावा अनीस अहमद अंसारी को पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), लखनऊ में ट्रांसफर किया गया है, जो मुख्यालय महानिदेशक के पद पर तैनात थे. मुख्यालय महानिदेशक के संबद्ध मुख्यालय में तैनात राज कमल यादव को सीतापुर पीटीसी में पुलिस अधीक्षक के रूप में नई तैनाती मिली थी.
DGP मुख्यालय में अटैच थे IPS अधिकारी सुभाष चंद्र शाक्य, पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को पुलिस अधीक्षक, विशेष अनुसंधान दल, यूपी लखनऊ में, अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवाएं), उप्र लखनऊ और पूजा यादव, पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ का पुलिस अधीक्षक (रेलवे), लखनऊ में ट्रांसफर किया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











